1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे टी-20: हार के झटके को भुलाकर बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया

हरारे टी-20: हार के झटके को भुलाकर बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2016 09:16 am IST,  Updated : Jun 20, 2016 09:16 am IST

हरारे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे से हारने से चौंकी भारतीय क्रिकेट टीम आज सोमवार को दूसरे टी-20 मैच में हार का बदला लेकर सीरीज में वापसी करने

india vs zimbabwe- India TV Hindi
india vs zimbabwe

हरारे: तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे से हारने से चौंकी भारतीय क्रिकेट टीम आज सोमवार को दूसरे टी-20 मैच में हार का बदला लेकर सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। उधर वनडे में 3-0 से हारने के बाद पहले टी-20 में हैरतअंगेज़ जीत दर्ज करने वाली जिम्बाब्वे की टीम के हौंसले बुलंद हैं और वह एक और मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी जो एक इतिहासिक होगा।

जिम्बाब्वे ने पहले मैच में भारत को दो रनों से हराया था। जिम्बाब्वे ने बार ते सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था और भारत जीत के करीब भी पहुंच गया था लेकिन अंतिम गेंद पर जीतने के लिए चार रनों की जरूरत थी लेकिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विजयी चौका नहीं लगा पाए और भारतीय टीम को इस दौरे पर पहली हार का मुंह देखना पड़ा।

भारतीय कप्तान के लिए युवा टीम को संभालना इस दौरे पर किसी चुनौती से कम नहीं है और अनुभव की कमी गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों में देखने को मिली। पहले मैच में टीम में पांच नए खिलाड़ियों को आजमाया गया था।

पहला टी-20 मैच खेल रहे लोकेश राहुल पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए थे। मनदीप सिंह और मनीष पांडे ने हालांकि टिकने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला।

धोनी को कोशिश होगी कि टीम के बल्लेबाज पिछले मैच की गलतियों को न दोहराएं। टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार धोनी के अलावा अंबाती रायडू पर भी होगी।

गेंदबाजी कप्तान के लिए चिंता का विषय है। जसप्रीत बुमराह, यजुवेन्द्र चहल और अक्षर पटेल ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन उनादकत और धवन का खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है।

पहले मैच में जीत के बाद मेजबानों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन कप्तान ग्रेम क्रेमर जानते हैं कि भारतीय टीम को दोबारा हराने के लिए उन्हें पहले मैच से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भारतीय टीम घायल शेर की तरह हो गई है जो वापसी के लिए पूरा जोर लगाएगी।

पहले मैच में टीम को 170 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने वाले एल्टन चिगुम्बुरा पर एक बार फिर सभी की निगाहें होंगी। उन्होंने अंत में 26 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत लक्ष्य प्रदान किया था जिसे बाद में टीम के गेंदबाज बचाने में कामयाब रहे।

उनके अलाव चामु चिबाबा, हेमिल्टन मासाकाड्जा और सिकंदर रजा बट के कंधों पर भी स्कोर बोर्ड को चलाने की जिम्मेदारी होगी।

टीम के कप्तान क्रेमर चाहेंगे कि गेंदाबाज पहले मैच की ही तरह इस मैच में भी लगातार विकेट लेते रहें.

टीमें (संभावित) :

भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल, ऋषि धवन, फैज फजल, केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, मंदीप सिंह, करुण नायर, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, बरिंदर सरन, जयदेव उनादकत और जयंत यादव.

जिम्बाब्वे: ग्रीम केमर (कप्तान), सिकंदर रजा बट, ब्रियान चारी, टेंडाई चाटारा, चामुनओरवा चिबाबा, एल्टन चिगम्बुरा, नेविले माडजिवा, टिमयसेन मारुमा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, वेलिंगटन मासाकाड्जा, पीटर जोसेफ मूर, तपिवा मुफुद्जा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, रिचमोंड मुतुम्बामी, तौरइ मुजराबानी, वुसिमुजी सिबांडा, डोनाल्ड टिरिपानो और मैक्लम वालेर.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल