1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरभजन सिंह ने बताया, भविष्य में यह गेंदबाज बनेगा भारत का प्रमुख स्पिनर

हरभजन सिंह ने बताया, भविष्य में यह गेंदबाज बनेगा भारत का प्रमुख स्पिनर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2018 05:27 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 05:27 pm IST

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में बताया है कि भारत के पहले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव आगे आने वाले समय में भारत के प्रमुख स्पिनर बन सकते हैं। 

Harbhajan Singh- India TV Hindi
भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया कुलदीप यादव आगे आने वाले समय में भारत के प्रमुख स्पिनर बन सकते हैं।  Image Source : @HARBHAJAN_SINGH/TWITTER

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में बताया है कि भारत के पहले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव आगे आने वाले समय में भारत के प्रमुख स्पिनर बन सकते हैं। कुलदीप ने वनडे और टी20 टीम में भारत के लिए लगातार परफॉर्म कर अपनी जगह बना रखी है और वो इस समय भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं।

कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला था, लेकिन विकेट ना लेने की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया था, लेकिन उसके बाद उन्हें भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला जहां उन्होंने 4 इनिंग में 10 विकेट लिए।

हरभजन ने कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप ने दिखाया कि वह मैच के दिन किस तरह की गेंदबाजी कर सकते हैं। वह हवा में धीमी गति से गेंद को छोड़ते हैं जिस वजह से वह गेंद को दोनों तरफ स्पिन कराते हैं। वह भविष्य में भारत के प्रमुख स्पिनर बन सकते हैं।

इंग्लैंड में कुलदीप के प्रदर्शन के बारे में हरभजन सिंह ने कहा कि लॉर्ड्स के मैदान की कंडीशंस स्पिनर्स के विपरीत थी, जिस वजह से कुलदीप वो कर पाने में सक्षम नहीं थे जो वो किया करते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल