1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : मैक्सवेल ने माना, हार्दिक और जडेजा ने छीना ऑस्ट्रेलिया से मैच

IND v AUS : मैक्सवेल ने माना, हार्दिक और जडेजा ने छीना ऑस्ट्रेलिया से मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2020 08:30 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 08:30 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में भारत के रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या की शानदार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए।

IND v AUS : मैक्सवेल ने माना,...- India TV Hindi
IND v AUS : मैक्सवेल ने माना, हार्दिक और जडेजा ने छीना ऑस्ट्रेलिया से मैच Image Source : AP

कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में भारत के रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या की शानदार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए। हार्दिक (नाबाद 92 रन) और जडेजा (नाबाद 66 रन) ने नाबाद 150 रन की साझेदारी निभायी। भारत ने यह मैच 13 रन से जीत लिया।

यह पूछने पर हार्दिक-जडेजा के बीच साझेदारी ने मैच भारत के पक्ष के कर दिया तो मैक्सवेल ने कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि विकेट जिस तरह से बर्ताव कर रहा था, हमने 150 रन पर पांच विकेट चटका लिये थे और गेंदबाजी लाइन-अप के बल्लेबाजी के लिये आने से केवल एक विकेट दूर थे, इसलिये हम जानते थे कि हम एक विकेट दूर हैं।’’ 

टी20 विश्वकप अगले साल 2021 में भारत में होगा या नहीं, अभी भी लटकी तलवार

उन्होंने मैच के बाद ‘वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस’ में कहा, ‘‘लेकिन, दुर्भाग्य से, वे जिस तरह से खेले, उन्होंने दबाव बना दिया, उन्होंने (हार्दिक और जडेजा) ने शानदार पारी खेली और बेहतरीन शॉट लगाकर हमसे मैच छीन लिया।’’

ऑस्ट्रेलियाई पारी में 38 गेंद में 59 रन बनाने वाले मैक्सवेल को यह भी लगता है कि विकेटकीपर एलेक्स कैरी (38) का आउट होना उनकी टीम के लिये नुकसानदायक रहा जिससे उनकी टीम 13 रन से हार गयी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कैरी का रन आउट होना हमारे लिये मैच का रूख बदलने वाला रहा, जो पूरी तरह से मेरी गलती थी ’’ 

AUS v IND : स्मिथ का बड़ा खुलासा, बताया किस तरकीब से हासिल की फॉर्म

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल