1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ़्रीका में फिसड्डी लेकिन विदेशी बॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या!

साउथ अफ़्रीका में फिसड्डी लेकिन विदेशी बॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2018 06:50 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 06:50 pm IST

साउथ अफ़्रीका के दौरे पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर जिन कुछ खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है उनमें ''ऑलराउंडर'' हार्दिक पंड्या का भी नाम आता है. पंड्या अपनी प्रतिष्ठा के अनुरुप कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं

hardik pandya, elli avram- India TV Hindi
hardik pandya, elli avram

साउथ अफ़्रीका के दौरे पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर जिन कुछ खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है उनमें ''ऑलराउंडर'' हार्दिक पंड्या का भी नाम आता है. पंड्या अपनी प्रतिष्ठा के अनुरुप कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं हालंकि पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने ज़रुर 93 रन की पारी खेली थी. लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन औसत ही रहा है. आपको बता दें कि इंडिया तीन मैचों की सिरीज़ में 0-2 से पीछे है.

बहरहाल, हार्दिक पांड्या मैदान के बाहर भी अपनी स्टाइल के लिए मशहूर हैं और उनके प्रेम प्रसंग के किस्से भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हार्दिक का नाम गाहे बगाहे किसी ना किसी हसीना के साथ जुड़ता ही रहता है. अब हार्दिक का नाम पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एली और बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के साथ जोड़ा जा रहा है. स्पॉटबॉय.कॉम के मुताबिक हार्दिक और एली एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. ये दोनों कॉफी और बातचीत के दौरान अब अच्छे दोस्त से कहीं ज्यादा एक दूसरे के करीब हो गए हैं.

खबर के मुताबिक हार्दिक और एली की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूट के दौरान हुई थी जहां दोनों ने एक दूसरे को अपने फोन नंबर दिए थे. कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे के खास दोस्त बन गए. कुछ ही महीनों में हार्दिक और एली एक दूसरे के बेहद करीब आ गए. इन दोनों को इसके बाद मूवी और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. हाल ही में हार्दिक के भाई क्रुणाल की वेडिंग रिसेप्शन पर हार्दिक और एली की नजदीकियां हर किसी के जुबान पर थी. यहां तक कि दोनों की एक साथ वाली फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गईं. इसके बाद से ही दोनों के अफेयर के किस्से हर तरफ छाए हुए हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल