1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने नए साल पर अपने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

हार्दिक पांड्या ने नए साल पर अपने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 01, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 01:38 pm IST

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के लिए ये नया साल कुछ खास रहा। इस नए साल के मौके पर हार्दिक पांड्या ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या ने नए साल पर अपने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा Image Source : INSTAGRAM/HARDIK PANDYA

वैसे तो पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई है लेकिन भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के लिए ये नया साल कुछ खास रहा। इस नए साल के मौके पर हार्दिक पांड्या ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने नए साल पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वह खूबसूरत मॉडल नताशा स्टेनकोविच के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में  पांड्या ने लिखा, "मेरे फायरवर्क के साथ नए साल की शुरुआत।" इतना ही नहीं, फोटो में हार्दिक ने नताशा का हाथ थामा हुआ है और कैप्शन के आखिर में दिल का इमोजी भी बनाया हुआ है।

इस फोटो के बाद हार्दिक और नताशा के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा फैंस के बीच तेज हो गई है और उनका मानना है कि हार्दिक ने इस फोटो के जरिए नताशा के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। ऐसे में हार्दिक और नताशा का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पांड्या ने सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। उन्होंने अक्टूबर में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई थी और अब वह रिहेबिलिटेशन की दौर से गुजर रहे हैं।

चोट से रिकवरी करते हुए हाल ही में हार्दिक ने कहा था कि वह काफी दिनों से पीठ दर्द के बावजूद खेल रहे थे। वह कोशिश कर रहे थे कि उन्हें सर्जरी न करानी पड़े। इसके लिए उन्होंने हर वह कोशिश की, जो कर सकते थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने महसूस किया कि वह अपना शतप्रतिशत प्रदर्शन नहीं दे पा रहा थे।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी उस पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल पा रहा था, जितना खेल सकता था और इसकी वजह चोट थी। इसका मतलब यह भी था कि मैं अपने और अपनी टीम के साथ न्याय नहीं कर रहा था। इसके बाद ही मैंने सर्जरी कराने का फैसला किया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल