1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या की लंदन में हुई सफल सर्जरी, जानिए कब करेंगे वापसी

हार्दिक पंड्या की लंदन में हुई सफल सर्जरी, जानिए कब करेंगे वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2019 09:34 am IST,  Updated : Oct 05, 2019 09:34 am IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पीठ के निचले हिस्से की लंदन में सर्जरी सफल रही है। पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर ये जानकारी दी है। है।

HARDIK PANDYA- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या की लंदन में हुई सफल सर्जरी, जानिए कब करेंगे वापसी Image Source : HARDIK PANDYA/INSTAGRAM

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पीठ के निचले हिस्से की लंदन में सर्जरी सफल रही है। पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर ये जानकारी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सर्जरी सफल रही। आपकी दुआओं के लिए हर किसी का शुक्रिया। जल्द वापसी करुंगा! तब तक मुझे मिस करते रहिए।"

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में खेलते नजर आए थे। हालांकि मौजूदा टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद ये जानकारी सामने आई थी कि पंड्या की पीठ के निचले हिस्से में फिर से दर्द शुरू हो गया।

ऐसे में वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। यही नहीं, ये भी अभी तय नहीं है कि पंड्या कब तक मैदान पर वापसी करेंगे। पंड्या की पीठ के निचले हिस्से में ये चोट पिछले साल सिंतबर में यूएई में एशिया कप के दौरान लगी थी। चोट के फिर से उभरने से पहले वह आईपीएल और विश्व कप में भी खेले थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल