1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिटनेस टेस्ट में फेल हुए हार्दिक पांड्या, इंडिया ए के साथ विजय शंकर जाएंगे न्यूजीलैंड दौरे पर

फिटनेस टेस्ट में फेल हुए हार्दिक पांड्या, इंडिया ए के साथ विजय शंकर जाएंगे न्यूजीलैंड दौरे पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 10:19 pm IST

भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या की फिटनेस चिंता का विश्य बन गई है। इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं।

hardik Pandya, Vijay Shankar, India A, India Tour Of New Zealand - India TV Hindi
hardik Pandya Vijay Shankar India A India Tour Of New Zealand  Image Source : GETTY IMAGES

आलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई में अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम से बाहर कर दिया गया है। तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर को भारत ए टीम में जगह दी गई है और वह न्यूजीलैंड की उड़ान में सवार हो चुके हैं। भारत ए को तीन लिस्ट ए मैचों और दो दिवसीय मैचों से पहले 50 ओवर के दो अभ्यास मैच खेलने हैं।

 बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हार्दिक दो अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे। उनके स्कोर स्वीकृत स्तर से काफी कम रहे जो साबित करता है कि वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फिट होने की स्थिति में नहीं हैं। इस स्थिति में वह भारत ए टीम के साथ नहीं जा सकता।’’

 भारत ए टीम के फिटनेस परीक्षण में ‘यो-यो’ टेस्ट शामिल नहीं है। चयनकर्ताओं ने बिना कोई रणजी ट्राफी मैच खेले हार्दिक को भारत ए टीम में जगह दी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल