1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. EXCLUSIVE | हरप्रीत बरार ने किया याद, विराट कोहली का विकेट लेने के बाद हुई थी ये बात

EXCLUSIVE | हरप्रीत बरार ने किया याद, विराट कोहली का विकेट लेने के बाद हुई थी ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2021 05:12 pm IST,  Updated : May 28, 2021 05:13 pm IST

आरसीबी के खिलाफ इस मैच में उन्होंने सबसे पहले विराट कोहली को आउट कर आईपीएल का अपना पहला विकेट लिए और उसके बाद उन्होंने मैक्सवेल और डी विलियर्स को आउट किया।

Harpreet Brar remembers, this thing happened after Virat Kohli's wicket- India TV Hindi
Harpreet Brar remembers, this thing happened after Virat Kohli's wicket Image Source : IPLT20.COM

हर किसी गेंदबाज का सपना होता है कि वह विराट कोहली, एबी डी विलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल बड़े-बड़े खिलाड़ियों को आउट करे ताकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमा सके। अगर एक ही मैच में कोई गेंदबाज इन तीनों खिलाड़ियों को आउट कर दे तो उसके लिए वह दिन किसी सपने से कम नहीं होगा। ऐसा ही एक दिन पंजाब किंग्स के गेंदबाज हरप्रीत बरार की जिंदगी में आया था। आईपीएल 2021 में आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में बरार ने एक के बाद एक करके इन तीनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

बरार इससे पहले आईपीएल में तीन मैच खेल चुके थे, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। आरसीबी के खिलाफ इस मैच में उन्होंने सबसे पहले विराट कोहली को आउट कर आईपीएल का अपना पहला विकेट लिए और उसके बाद उन्होंने मैक्सवेल और डी विलियर्स को आउट किया।

बरार ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में बरार ने कहा "मुझे याद है कि अनिल कुंबले सर ने मुझसे कहा था कि तूम मैच की तैयारी करो। हर गेंदबाज का सपना होता है कि वह अच्छे बल्लेबाज का विकेट ले। मौजूदा समय में विराट कोहली का विकेट हमेशा खास होता है। आरसीबी के खिलाफ मैच में मैं बस बिना घबराए अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था।"

उन्होंने आगे कहा "जब मैं रवि बिश्नोई के साथ प्रेजेंटेशन के लिए जा रहा था तो मैं कोहली के पास से गुजरा। उस दौरान उन्होंने मुझसे कहा था अच्छी गेंदबाजी की तुमने आगे भी ऐसी ही गेंदबाजी करते रहना।"

बरार ने इस दौरान बताया कि उनके कप्तान केएल राहुल कैसे युवा खिलाड़ियों को जोश बढ़ाते हैं और उन्हें निडर होकर खेलने की सलाह देते हैं।

उन्होंने कहा "राहुल ने भी कम उम्र में आईपीएल में प्रवेश किया था। उन्होंने हमारे साथ अपने अनुभव साझा किए थे, हमें मौके की प्रतीक्षा करने और मौका मिलने पर 100 प्रतिशत देने के लिए कहा था। उनकी सलाह ने मुझे सकारात्मक होने में मदद की जब मुझे कई मौके नहीं मिल रहे थे।"

आईपीएल के रंग मंच के बारे में बरार बोले "उम्र और अनुभव के बावजूद हर खिलाड़ी के लिए आईपीएल एक बड़ा मंच है। इस टूर्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे खुल जाते हैं। अगर आप यहां परफॉर्म करते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव के आदि हो जाते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल