1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडवड्र्स की जगह नाइट बनी इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान

एडवड्र्स की जगह नाइट बनी इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2016 06:24 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 06:24 pm IST

लंदन: सलामी बल्लेबाज हीथर नाइट को शुक्रवार को हाल में संन्यास लेने वाली दिग्गज खिलाड़ी चार्लोट एडवड्र्स के स्थान पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। एडवड्र्स ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय

heather_knight- India TV Hindi
heather_knight

लंदन: सलामी बल्लेबाज हीथर नाइट को शुक्रवार को हाल में संन्यास लेने वाली दिग्गज खिलाड़ी चार्लोट एडवड्र्स के स्थान पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। एडवड्र्स ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था अब उनके साथ उप कप्तान रही 25 वर्षीय नाइट टीम की कमान संभालेंगी। यह इंग्लैंड महिला टीम के कोच मार्क रोबिनसन की युवा खिलाडि़यों को टीम में रखने की रणनीति का ही एक हिस्सा है।

नाइट ने कप्तान बनने के बाद कहा, कई बदलाव हो रहे हैं लेकिन कई बार बदलावों में लोग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। अकादमी से वास्तव में कुछ अच्छी युवा खिलाड़ी आ रही है और इन गर्मियों से सुपर लीग (इंग्लैंड में महिला टी20 लीग) शुरू हो रही है और इससे मदद मिलेगी। नाइट की कप्तान के रूप में पहली श्रृंखला इस महीने के आखिर में शुरू होगी जबकि इंग्लैंड तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये पाकिस्तान की मेजबानी करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल