1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. काउंटी मैच के दौरान मैदान पर हादसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हेनरिक्स का टूटा जबड़ा, हुए बेहोश

काउंटी मैच के दौरान मैदान पर हादसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हेनरिक्स का टूटा जबड़ा, हुए बेहोश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2015 12:44 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 01:37 pm IST

नई दिल्ली: इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोइस हेनरिक्स रविवार को एक मैच में कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान खिलाड़ी रोरी बर्न्स से टकरा गये। इनकी

मैदान पर हुआ हादसा...- India TV Hindi
मैदान पर हुआ हादसा हेनरिक्स का टूटा जबड़ा, हुए बेहोश

नई दिल्ली: इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोइस हेनरिक्स रविवार को एक मैच में कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान खिलाड़ी रोरी बर्न्स से टकरा गये। इनकी आपस में हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस घटना में हेनरिक्स का जबड़ा टूट गया और वे तुरंत बेहोश हो गये। घटना के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।

कैसे हुई टक्कर-

यह टी20 मैच ससेक्स के होम ग्राउंड एरुंडेल में हो रहा था। एक कैच को पकड़ने के लिए विकेटकीपर रोरी बर्न्स और हेनरिक्स दोनो ही एक साथ भागे और बैलेंस न संभाल पाने के कारण आपस में जा भिड़े और बर्न्स का घुटना हेनरिक्स के जबड़े से टकरा गया। अचानक टक्कर होने के कारण हेनरिक्स मैदान पर ही बेहोश हो गये। उनके साथी बर्न्स को भी कुछ देर के लिए बेहोशी छा गई थी।

चोट लगने से कई जगह फैक्चर-

बाद में ससेक्स के अफसरों के द्वारा मिली जानकारी में पता चला कि हेनरिक्स के जबड़े पर तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। बर्न्स के चेहरे और घुटने पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेनिरिक्स का जल्द ठीक होना जरूरी है क्योंकी हेनरिक्स टी-20, वन डे और टेस्ट यानी तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य हैं। हेनरिक्स को टीम ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ीयों में से एक माना जाता है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल