1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए होप और पोवेल विंडीज टीम में शामिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए होप और पोवेल विंडीज टीम में शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 09, 2021 03:58 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 03:58 pm IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए 13 सदस्यीय टीम में शाई होप और कीरन पोवेल को शामिल किया है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए होप और पोवेल विंडीज टीम में शामिल Image Source : GETTY

सेंट लुसिया| क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए 13 सदस्यीय टीम में शाई होप और कीरन पोवेल को शामिल किया है। विंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। चयन पैनल ने होप और पोवेल के अलावा 19 वर्षीय तेज गेंदबज जयडेन सिएलेस को भी टीम में जगह दी है। सिएलेस 2020 में विंडीज अंडर-19 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे।

मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा, "सिएलेस युवा हैं और खेल को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। हमें लगता है कि उनके आने से हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा।"

विंडीज की टीम इस प्रकार है :

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जरमेन ब्लैकवुड, नक्रुमाह बोनर, रोस्टन चेज, रहकीन कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसफ, काइल मायेर्स, कीरन पोवेल, केमार रोच और जयडेन सिएलेस।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल