1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप टीम में न चुने जाने से हैरान है ये पूर्व कप्तान, ट्विटर पर कही ये बड़ी बात

IPL 2019: ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप टीम में न चुने जाने से हैरान है ये पूर्व कप्तान, ट्विटर पर कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 09, 2019 11:04 am IST,  Updated : May 09, 2019 11:05 am IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय सिलेक्टर्स को 2019 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए युवा भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम पर एक बार विचार करना चाहिए।

ऋषभ पंत, दिल्ली...- India TV Hindi
ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स Image Source : IPLT20.COM

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टर्स को 2019 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए युवा भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम पर एक बार विचार करना चाहिए। माइकल वॉन ने ये बात आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में ऋषभ पंत द्वारा खेली गई तूफानी पारी के बाद कही। ऋषभ ने हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 49 रन बनाए।

माइकल वॉन ने ट्विटर लिखा, "कैसे ऋषभ पंत विश्व कप टीम में नहीं है ...... बहुत यकीन है कि भारतीय टीम के पास अभी भी बदलाव करने का काफी समय है ........ !!!!!" बता दें कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने 15 अप्रैल को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम ऐलान किया था। इस टीम में ऋषभ पंत को जगह दिनेश कार्तिक को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया। सिलेक्टर्स के इस फैसले पर क्रिकेट जगत में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

आईपीएल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन ऋषभ 15 मैचों में 37 की औसत और 163.63 के स्ट्राइक रेट से 450 रन बना चुके हैं। इस सीजन नाबाद 78 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार, 8 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली ने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 56 और ऋषभ पंत ने 49 रन की शानदार पारी खेली।

पंत ने मैच के बाद कहा,“यदि आप सेट हैं, तो आपको अपनी टीम के लिए फिनिश करना होगा। अगली बार मैं अपनी टीम के लिए फिनिश करने की कोशिश करूंगा क्योंकि आज रात में इसके बहुत करीब था। मैं सिर्फ सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं। हम हर दिन गेंदबाजों के एक ही सेट के साथ अभ्यास करते हैं और गेंद को देखते हैं न कि गेंदबाज को। मैंने आज बहुत जोर से हिट करने की कोशिश नहीं की। सिर्फ टाइमिंग पर फोकस किया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल