हैदराबाद: कप्तान विराट कोहली (नाबाद 111) और मुरली विजय (108) की शानदार बैटिंग की बदौलत भारत ने आज यहां एकलौते टेस्ट के पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक तीन विकेट खोकर 356 रन बना लिए। कोहली के साथ अजंक्य रहाणे 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली ने 141 गेंदों का सामना कर 16 चौक्कों की मदद से 111 रन बनाए हैं। इसके पहले ओपनर मुरली विजय ने भी शतक जड़ा जबकि पुजारा 17 रन से शतक लगाने से चूक गए।
इससे पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने मैच की चौथी गेंद पर ही लोकेश राहुल :02: का विकेट गंवा दिया। राहुल तेज गेंदबाज तास्किन अहमद की मैच की चौथी गेंद पर ही कवर ड्राइव लगाने की कोशिश में इसे विकेटों पर खेल गए। रब्बी ने भी अच्छी शुरूआत की जिससे विजय और पुजारा शुरूआत में सतर्कता के साथ खेले और पहले पांच ओवर में सिर्फ सात रन बने। पुजारा ने छठे ओवर में रब्बी की गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में पहला चौका जड़ा।
पुजारा के बाद आए कप्तान विराट कोहली ने विजय के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। लंच के बाद विजय ने विरोधी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज साकिब अल हसन को निशाना बनाया और उन पर चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। पहले सत्र में कामरूल इस्लाम रब्बी पर तीन चौके जड़ने के बाद विजय ने इस तेज गेंदबाज की शार्ट गेंदों को फिर सबक सिखाया। तमिलनाडु का यह बल्लेबाज साकिब पर सीधे छक्के के साथ 70 रन के पार पहुंचाया लेकिन 90 के स्कोर को पार करने के बाद उन्होंने सतर्कता दिखाई।