1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद टेस्ट: साहा का शतक, भारत ने 687/6 पर की पारी घोषित

हैदराबाद टेस्ट: साहा का शतक, भारत ने 687/6 पर की पारी घोषित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 10, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 03:35 pm IST

हैदराबाद: भारत ने आज यहां बांग्लादेश के ख़िलाफ़ एकलौते टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी के बाद छह विकेट पर 687 पारी घोषित कर दी। मुरली विजय, कोहली के बाद साहा ने भी शतक (106*)

Saha- India TV Hindi
Saha

हैदराबाद: भारत ने आज यहां बांग्लादेश के ख़िलाफ़ एकलौते टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी के बाद छह विकेट पर 687 पारी घोषित कर दी। मुरली विजय, कोहली के बाद साहा ने भी शतक (106*) लगाया जबकि जडेजा (60*) ने अर्ध शतक लगाया। भारत ने लगातार तीसरी बार 600+ का स्कोर किया है। बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए।

इसके पहले लंच के बाद कप्तान कोहली लगातार चार सिरीज़ में दोहरे शतक लगाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने 204 रन बनाए। इस दोहरे शतक के साथ ही कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन और भारत के राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।

कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर को मुंबई में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ चौथे टेस्ट में अपनी तीसरा दोहरा शतक लगाया था। इसके साथ वह टेस्ट में एक साल में तीन दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गे थे। इसके पहले अक्टूबर में उन्होंने इंदौर में न्यूज़ीलैंड के भी ख़िलाफ़ डबल सेंचुरी मारी थी। जबन-जुलाई में वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर भी उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। 

कल के स्कोर 356/3 से आगे खेलते हुए भारत ने अपने खाते में शुक्रवार को भोजनकाल तक 121 रन जोड़े। भारत को दिन का पहला झटका 456 के कुल योग पर अजिंक्य रहाणे (82) के रूप में लगा। 

मैच के दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाने उतरे कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 222 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस बीच ताइजुल इस्लाम ने मेहदी हसन मिराज के हाथों रहाणे को केचआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

अश्विन ने भी 34 रन की पारी खेली और उनके आउट होने के बाद साहा और जडेजा ने सांतवे विकेट के लिए 118 रन जोड़े।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल