1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद टेस्ट: चाय तक बांग्लादेश ने 246 रन पर गंवाए 6 विकेट

हैदराबाद टेस्ट: चाय तक बांग्लादेश ने 246 रन पर गंवाए 6 विकेट

 Written By: IANS
 Published : Feb 11, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 02:47 pm IST

भारत ने राजीव गांधी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक मेहमानों के 246 रनों पर ही 6 विकेट चटका दिए।

Indian Cricket Team | AP Photo- India TV Hindi
Indian Cricket Team | AP Photo

हैदराबाद: भारत ने राजीव गांधी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक मेहमानों के 246 रनों पर ही 6 विकेट चटका दिए। दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 47) और मेहेदी हसन मिराज 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने कप्तान विराट कोहली (204), मुरली विजय (108), रिद्धिमान साहा (106), चेतेश्वर पुजारा (83), अजिंक्य रहाणे (82), रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 687 रनों पर शुक्रवार को घोषित कर दी थी। बांग्लादेश ने भी दूसरे दिन एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए थे। तीसरे दिन इसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने विवश दिखी। मेजबानों ने उसके अगले 3 विकेट दिन के पहले सेशन में ही गिरा दिए थे। लेकिन दूसरे सेशन में शाकिब अल हसन (82) और कप्तान ने टीम को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। 

Shakib Al Hasan | AP Photo
Shakib Al Hasan | AP Photo

शाकिब अल हसन। (AP फोटो)

दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को बिना किसी परेशानी के खेल रहे थे। शाकिब ने अपनी अर्धशतकीय पारी में कई खूबसूरत शॉट लगाए तो वहीं रहीम ने समझदारी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों को विश्व के दो टॉप स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को भी आसानी से खेला। इस साझेदारी को शाकिब ने अपनी गलती से ही तोड़ा। वह अश्विन की गेंद को मिड ऑन के ऊपर से मारने के चक्कर में उमेश यादव को कैच दे बैठे। शाकिब का यह भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था। उन्होंने अपनी पारी में 103 गेंदे खेलीं और 14 चौके लगाए। वह 216 के कुल स्कोर पर आउट हुए। अश्विन के बाद रवींद्र जडेजा ने भी अपना खाता खोला और कुछ देर बाद सब्बीर रहमान (16) को LBW आउट कर मेहमानों को छठा झटका दिया। 

Mushfiqur Rahim | AP Photo
Mushfiqur Rahim | AP Photo

मुशफिकुर रहीम। (AP फोटो)

इससे पहले, तीसरे दिन खेलने उतरी मेहमान टीम अपने खाते में 3 रन ही जोड़ पाई थी कि तमीम इकबाल (24) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। मोमीनुल हक (12) और महामुदुल्लाह (28) ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, लेकिन हक जल्दी ही उमेश की गेंद पर 64 के कुल स्कोर पर LBW आउट हो गए। महमुदुल्लाह ने इसके बाद शाकिब के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़ लिए थे, लेकिन ईशांत शर्मा ने इस साझेदारी को और आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने महामुदुल्लाह को 109 के कुल स्कोर पर LBW कर पवेलियन की राह दिखाई। यहां से शाकिब और रहीम ने लंच तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल