1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 टीम से मिले विराट कोहली, इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ

अंडर-19 टीम से मिले विराट कोहली, इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 28, 2017 03:27 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 03:27 pm IST

गौरतलब है कि भारतीय सीनियर और अंडर-19 की टीमों ने मुंबई से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के लिये दुबई तक एक ही विमान से उड़ान भरी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल भाई (द्रविड़) ने मुझे अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से मिलने और उनसे बात करने के लिये कहा था।’’

अंडर-19 टीम के...- India TV Hindi
अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से मिले विराट कोहली

मुंबई: भारत को अंडर-19 विश्व कप का चैम्पियन बनाने वाले सीनियर टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंडर-19 विश्व कप के लिये चुने गये भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। 

अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ चाहते थे कि टीम की रवानगी से पहले कोहली, पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करें। कोहली को किशोरावस्था में विलक्षण प्रतिभा के धनी पृथ्वी शॉ के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रदर्शन के बारे में पता है जहां उसने पांच शतक लगाये हैं। 

उन्होंने कहा,‘‘मैं पृथ्वी को लेकर काफी उत्सुक हूं। मैंने उसके बारे में काफी सुना है और रवि शास्त्री ने भी मुझे उसके बारे में काफी कुछ बताया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उसने कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है, जो कम देखने को मिलता है। उसे ऐसी टीम का कप्तान बनाया गया है जिसमें अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी खेलते हैं, वह विलक्षण प्रतिभा का धनी है, जो हमें दिखेगा। 

गौरतलब है कि भारतीय सीनियर और अंडर-19 की टीमों ने मुंबई से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के लिये दुबई तक एक ही विमान से उड़ान भरी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल भाई (द्रविड़) ने मुझे अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से मिलने और उनसे बात करने के लिये कहा था।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल