1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन अवॉर्ड जीतने पर बोले रवींद्र जडेजा- हमेशा भारत को गौरवांवित करने का प्रयास करुंगा

अर्जुन अवॉर्ड जीतने पर बोले रवींद्र जडेजा- हमेशा भारत को गौरवांवित करने का प्रयास करुंगा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 01:28 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि वह हमेशा दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए मैच जीतना चाहेंगे।

अर्जुन अवॉर्ड जीतने...- India TV Hindi
अर्जुन अवॉर्ड जीतने पर बोले रवींद्र जडेजा- हमेशा भारत को गौरवांवित करने का प्रयास करुंगा Image Source : GETTY IMAGES

किंग्सटन| भारतीय क्रिकेट टीम के के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि वह हमेशा दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए मैच जीतना चाहेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जडेजा ने कहा, "सबसे पहले मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं पुरस्कार के सभी विजेताओं को भी बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।"

जडेजा ने कहा, "जब भी मैं भारत के लिए खेलूंगा, अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा। हमेशा टीम के लिए मैच जीतने और देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा।" जडेजा फिलहाल, भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज का दौरा कर रहे हैं जिसके कारण वह राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को पुरस्कार लेने नहीं जा पाए।"

टेस्ट में ऑलराउंडर की आईसीसी रैंकिंग में जडेजा फिलहाल, चौथे पायदान पर काबिज हैं। इससे पहले, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिल चुका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल