1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने विचार रखने से कभी पीछे नहीं हटूंगा, चाहे वह भारत खिलाफ ही क्यों ना हो : शाहिद अफरीदी

अपने विचार रखने से कभी पीछे नहीं हटूंगा, चाहे वह भारत खिलाफ ही क्यों ना हो : शाहिद अफरीदी

 Edited By: IANS
 Published : Aug 01, 2020 05:38 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 05:38 pm IST

अफरीदी ने साथ ही अपने देश की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम की तारीफ की और वह जल्द ही अकेले की दम पर मैच जिताना शुरू कर देंगे।

Babar Azam, India, Kashmir, pakistan, Pakistan cricket team, Shahid Afridi- India TV Hindi
Shahid Afridi Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर भारत के खिलाफ बोलने के लिए जाने जाते हैं और इसी कारण वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से सोशल मीडिया भी भिड़ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कश्मीर को लेकर अपने विचार रखे थे जिसके कारण युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने कहा था कि वह अफरीदी से किसी तरह का संपर्क नहीं रखेंगे।

क्रिकेट पाकिस्तान ने अफरीदी के हवाले से लिखा, "हर किसी को सच बोलना चाहिए, चाहे कुछ भी हो। मैं मानता हूं कि मानवता हर चीज से ऊपर है, इसलिए मैं अपने विचार रखने से पीछे नहीं हटता चाहे इसमें भारत ही क्यों न शामिल हो।"

अफरीदी ने साथ ही अपने देश की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम की तारीफ की और वह जल्द ही अकेले की दम पर मैच जिताना शुरू कर देंगे।

पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, "बाबर आजम पाकिस्तान टीम की रीढ़ की हड्डी हैं और मुझे नहीं लगता कि उनकी तुलना विराट कोहली से होती है तो वह दबाव महसूस करते होंगे। मुझे उम्मीद है कि बाबर जल्द ही पाकिस्तान के लिए अकेले की दम पर मैच जीतना शुरू करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल