1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बचपन में विराट कोहली के पिता की इस सलाह ने बदल दिया था उनका करियर, जिसे आईसीसी ने भी किया सलाम

बचपन में विराट कोहली के पिता की इस सलाह ने बदल दिया था उनका करियर, जिसे आईसीसी ने भी किया सलाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2020 08:30 pm IST,  Updated : May 18, 2020 08:30 pm IST

कोहली के पिता द्वारा दी गई उस सलाह को याद किया जिसने उनका करियर बनाने में मदद की। अब आईसीसी ने अपने टिवटर हैंडल पर कोहली का बयान भी ट्वीट किया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता द्वारा दी गई एक सलाह ने उनके जीवन को बदल कर रख दिया। इसके बारे में कोहली ने हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनली छेत्री से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए अपने पिता द्वारा दी गई उस सलाह को याद किया जिसने उनका करियर बनाने में मदद की। जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने टिवटर हैंडल पर कोहली का बयान भी ट्वीट किया है।

कोहली ने छेत्री के साथ बात करते हुए कहा, "मेरे पिता ने मुझसे साफ कह दिया था कि तुम्हें खेलने के साथ पढ़ना भी होगा। अगर तुम 200 प्रतिशत आत्मविश्वास के साथ कहते हो कि तुम खेल में अपना करियर बना सकते हो तो तुम पूरी तरह से खेल पर ही फोकस कर सकते हो।"

आईसीसी ने कोहली के बयान को फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'भारतीय कप्तान कोहली ने अपने पिता द्वारा दी गई सलाह का जिक्र किया है जिसने उनका करियर बनाने में मदद की।'

गौरतलब है कि इस चैट में कोहली ने उस बात का भी खुलासा किया जब उनके चयन के लिए स्टेट टीमने उनके पिता से पैसे मांगे थे। जिस पर कोहली ने बताया कि एक बार स्टेट क्रिकेट में चयन के लिए किसी ने उनसे पैसों की मांग की थी जिसकी वजह से कोहली काफी आहत हुए और रोए भी थे। कोहली ने बताया कि एक बार स्टेट क्रिकेट के किसी सदस्य ने उनके पिता से कहा कि चयन की तो परेशानी नहीं है, मगर इसके लिए उन्‍हें कुछ अतिरिक्‍त करना होगा। यानी शायद वो पैसा मांग रहे थे। जिस पर उनके उनके पिता ने साफ कर दिया था कि अपने दम पर जो उनका बेटा कर लेगा, वो ठीक है, मगर ऐसे नहीं खेलना है।

बता दें कि बतौर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने काफी उपलब्धियां हासिल की है। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पहली बार भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। हलांकि कप्तान कोहली के खाते में अभी तक एक भी आईसीसी टूर्नामेंट ट्रॉफी नहीं आई है। जिसके बारे में कोहली को काफी मलाल भी रहता है लेकिन वो इसे जीतने के लिए प्रयासरत हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल