1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने प्रशंसकों से पूछा, दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन? जवाब मिला ....

आईसीसी ने प्रशंसकों से पूछा, दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन? जवाब मिला ....

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2019 09:58 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 10:00 pm IST

आईसीसी ने लिखा, "हमको बताएं कि इस दशक का आपका पसंदीदा कप्तान कौन है?"

MS Dhoni, ICC, Captain of the decade, mahendra singh dhoni- India TV Hindi
ICC asks fans, who is the best captain of the decade? Reply found - MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट प्रशंसकों को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुनने को कहा और प्रशंसकों ने महेंद्र सिंह को धोनी को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना। धोनी ने 2014 में टेस्ट और 2017 में सीमित ओवरों में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

आईसीसी ने लिखा, "हमको बताएं कि इस दशक का आपका पसंदीदा कप्तान कौन है?"

एक फैन ने कहा, "पसंदीदा कप्तान, पंसदीदा विकेटकीपर और पसंदीदा खिलाड़ी, वन मैन-एमएस धोनी।"

एक अन्य ने लिखा, "एमएस धोनी। अब तक का सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान और विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक।"

सीमा पार से भी एक फैन ने कहा, "एमएस धोनी को पाकिस्तान की तरफ से प्यार और सम्मान।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल