1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC चेयरमैन के नामांकन की प्रक्रिया को अगले सप्ताह दिया जायेगा अंतिम रूप

ICC चेयरमैन के नामांकन की प्रक्रिया को अगले सप्ताह दिया जायेगा अंतिम रूप

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 11:57 pm IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद निवर्तमान चेयरमैन शशांक मनोहर के विकल्प के नामांकन की प्रक्रिया को अगले सप्ताह अंतिम रूप देगी क्योंकि अभी कई अहम मसलों पर सहमति बननी बाकी है।

ICC चेयरमैन के नामांकन...- India TV Hindi
ICC चेयरमैन के नामांकन की प्रक्रिया अगले सप्ताह दिया जायेगा अंतिम रूप  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद निवर्तमान चेयरमैन शशांक मनोहर के विकल्प के नामांकन की प्रक्रिया को अगले सप्ताह अंतिम रूप देगी क्योंकि अभी कई अहम मसलों पर सहमति बननी बाकी है। आईसीसी बोर्ड ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंस में इस बात पर चर्चा की कि नये चेयरमैन के लिये चुनाव कराया जाये या उनका चयन किया जाये।

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा,‘‘प्रक्रिया को लेकर अच्छी बातचीत हुई। मुझे यकीन है कि अगले सप्ताह तक पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जायेगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अभी कई मसलों पर सर्वसम्मति बननी बाकी है और उम्मीद है कि वह अगले सप्ताह बन जायेगी ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल