1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें, सफेद गेंद की जंग से पहले विराट कोहली ने क्यों की लाल गेंद से प्रैक्टिस

जानें, सफेद गेंद की जंग से पहले विराट कोहली ने क्यों की लाल गेंद से प्रैक्टिस

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2017 06:53 pm IST,  Updated : Jun 10, 2017 06:53 pm IST

भारतीय टीम में कोई ऐसा अन्य खिलाड़ी नहीं है जो अपनी बल्लेबाजी पर विराट कोहली से अधिक मेहनत करे।

Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli | AP Photo

लंदन: भारतीय टीम में कोई ऐसा अन्य खिलाड़ी नहीं है जो अपनी बल्लेबाजी पर विराट कोहली से अधिक मेहनत करे। भारतीय कप्तान को ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंदों पर कुछ परेशानी हो रही थी और इसलिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मैच से पहले शनिवार को लंदन में लाल ड्यूक गेंद से प्रैक्टिस की।

कोहली बीच वाली नेट पर पहुंचे जहां पर फील्डिंग कोच आर. श्रीधर, थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने उन्हें थ्रोडाउन पर अभ्यास कराया। बांगड़ इस बीच टेस्ट मैचों में उपयोग की जाने वाली लाल ड्यूक गेंद से थ्रोडाउन करा रहे थे। वनडे से पहले अमूमन लाल गेंद से बल्लेबाज अभ्यास नहीं करते हैं। लाल गेंद हवा में अधिक स्विंग होती है और इसलिए कोहली ने उस पर अभ्यास किया।

सफेद गेंद की बात करें तो वह ज्यादा स्विंग नहीं होती और अगर कोई स्विंग गेंदबाजी के सामने प्रैक्टिस करना चाहता है तो वह लाल गेंद का उपयोग करता है। श्रीधर और राघवेंद्र ने हालांकि सफेद गेंद से थ्रोडाउन किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल