1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy 2017: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में नजरें शमी, अश्विन पर

ICC Champions Trophy 2017: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में नजरें शमी, अश्विन पर

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2017 01:43 pm IST,  Updated : May 27, 2017 01:43 pm IST

लंदन: गत चैम्पियन भारत यहां चैम्पियंस ट्राफी से पूर्व अपने पहले अभ्यास मैच में कल जब न्यूजीलैंड का सामना करेगा तो सभी की नजरें शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर टिकी होंगी।

Ashwin, Shami- India TV Hindi
Ashwin, Shami

लंदन: गत चैम्पियन भारत यहां चैम्पियंस ट्राफी से पूर्व अपने पहले अभ्यास मैच में कल जब न्यूजीलैंड का सामना करेगा तो सभी की नजरें शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर टिकी होंगी। 

इंडियन प्रीमियर लीग में छह हफ्ते खेलने के बाद दो अभ्यास मैचों से टीम इंडिया को 50 ओवर के प्रारूप से सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी और टूर्नामेंट से पहले टीम स्थायी संयोजन तैयार करना चाहेगी। 

भारत ने अपना पिछला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में खेला था। 

मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है इसलिए टीम के सभी 15 सदस्यों को खेलने का मौका मिलेगा। सभी की नजरें अश्विन पर लगी हैं जो दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं क्योंकि बीसीसीआई चाहता था कि घरेलू सत्र में सभी 13 टेस्ट खेलने के बाद थकान से उबरने के लिए वह आईपीएल में नहीं खेले। 

अभ्यास मैच अश्विन को मैच अभ्यास का पर्याप्त मौका देगा क्योंकि अगर टीम प्रबंधन अंतिम एकादश में सिर्फ एक विशेषग्य स्पिनर के साथ उतरने का फैसला करता है तो उन्हें अंतिम एकादश में रविंद्र जडेजा से चुनौती मिल सकती है। अश्विन को इस मैच के जरिये ओवल की सपाट पिच पर केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल और टाम लैथम जैसे खिलाडि़यों के खिलाफ अपने कौशल को परखने का मौका मिलेगा। 

सीमित ओवरों के क्रिकेट में अश्विन का प्रदर्शन उतना अधिक प्रभावी नहीं है लेकिन तमिलनाडु के इस आफ स्पिनर ने हाल में कहा था कि वह चैम्पियंस ट्राफी के लिए अपने तरकश में नये तीरों के साथ तैयार हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल