मुम्बई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) की क्रिकेट समिति की बैठक 15-16 मई को मुम्बई में होगी। इस बैठक में बल्ले तथा गेंद के बीच संतुलन के अलावा अवैध गेंदबाजी एक्शन पर चर्चा होगी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुम्बले इस समिति के प्रमुख हैं और आईसीसी प्रमुख एन. श्रीनिवासन तथा मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्ड्सन इसके सदस्य हैं।
इस बैठक में आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए आईसीसी विश्व कप का रिव्यू पेश किया जाएगा।
साथ ही साथ इस बैठक में खिलाड़ियों के व्यवहार सहित क्रिकेट में तकनीक के उपयोग और आचार संहिता पर भी चर्चा होगी।
समिति सभी मदों पर चर्चा करते हुए जून 22-26 बारबाडोस में होने वाली आईसीसी की वार्षिक सम्मेलन के लिए नई बातों को प्रस्तावित करेगी।