1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC कमेटी की सिफारिश: पॉवरप्ले खत्म हो, हर नो बॉल पर मिले फ्री हिट

ICC कमेटी की सिफारिश: पॉवरप्ले खत्म हो, हर नो बॉल पर मिले फ्री हिट

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 10:56 am IST,  Updated : May 19, 2015 11:37 am IST

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट कमेटी द्वारा की गई हालिया सिफारिशों में स्लॉग ओवरों में बैटिंग पॉवरप्ले को खत्म करने और सर्किल से बाहर फील्डिंग के लिए पांच खिलाड़ियों के इस्तेमाल की अनुमति देना प्रमुख

'पॉवरप्ले खत्म हो, हर...- India TV Hindi
'पॉवरप्ले खत्म हो, हर नो बॉल पर मिले फ्री हिट'

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट कमेटी द्वारा की गई हालिया सिफारिशों में स्लॉग ओवरों में बैटिंग पॉवरप्ले को खत्म करने और सर्किल से बाहर फील्डिंग के लिए पांच खिलाड़ियों के इस्तेमाल की अनुमति देना प्रमुख हैं। मुंबई में पिछले सप्ताह के अंत में हुई आईसीसी की क्रिकेट कमेटी की बैठक के बाद ये सिफारिशें की गईं।

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के अनुसार, कमेटी ने हर तरह के नो बॉल की स्थिति में फ्री हिट दिए जाने की सिफारिश भी की है। अब तक गेंद फेंकते वक्त यदि गेंदबाज का पैर क्रीज से बाहर चला जाए तभी फ्री हिट दिया जाता है। आईसीसी की इन सिफारिशों को हालांकि मुख्य कार्यकारी समिति की मंजूरी मिलना शेष है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्लॉग ओवरों में सर्किल से बाहर फील्डर्स की कमी को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं।

क्रिकेट कमेटी ने फील्डिंग करने वाली टीम के पास बचाव करने के कम उपाय बचे होने को देखते हुए ये सिफारिशें कीं। कमेटी  द्वारा की गई सिफारिशों के मुताबिक शुरुआती 10 ओवरों में सर्किल से बाहर दो खिलाड़ियों को रखने की अनुमति होगी, और अगले 30 ओवरों में चार खिलाड़ी तथा आखिरी के 10 ओवरों में पांच खिलाड़ियों को फील्डिंग पर लगाने की अनुमति होगी।

गेंद और बल्ले के बीच संतुलन रखने के उद्देश्य से कमेटी ने बल्ले के आकार पर भी विचार-विमर्श किया। कमेटी ने कहा कि आईसीसी बल्ले के आकार पर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं करेगा, लेकिन एमसीसी द्वारा 2017 में कानून को संशोधित करने से ठीक पहले कमेटी बल्ले के आकार पर परामर्श प्रक्रिया के लिए अपनी ओर से सुझाव देगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल