1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले एरॉन फिंच ने आलोचकों को दिया बल्ले से करारा जवाब, बोले- लोगों ने हमें खारिज कर दिया था

वर्ल्ड कप से पहले एरॉन फिंच ने आलोचकों को दिया बल्ले से करारा जवाब, बोले- लोगों ने हमें खारिज कर दिया था

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 05:44 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद यूएई में पाकिस्तान का 5-0 से क्लीनस्वीप किया। पाकिस्तान की टीम ने इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान सरफराज अहमद सहित छह शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिया था। 

वर्ल्ड कप से पहले एरॉन फिंच ने आलोचकों को दिया बल्ले से करारा जवाब, बोले- लोगों ने हमें खारिज कर दिय- India TV Hindi
वर्ल्ड कप से पहले एरॉन फिंच ने आलोचकों को दिया बल्ले से करारा जवाब, बोले- लोगों ने हमें खारिज कर दिया था Image Source : TWITTER: @THEREALPCB

दुबई। कप्तान एरॉन फिंच ने चेताया है कि ऑस्ट्रेलिया भारत में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने के बाद पाकिस्तान का क्लीनस्वीप करके अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत बढ़े हुए मनोबल के साथ करेगा। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पूर्व 15 महीने मं 18 में से सिर्फ तीन मैच जीत पाई थी लेकिन फिंच की अगुआई में 2015 की विश्व चैंपियन टीम ने भारत के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली मजबूत टीम को 3-2 से हराया जो 2009 के बाद टीम की भारत में पहली श्रृंखला जीता है। 

ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद यूएई में पाकिस्तान का 5-0 से क्लीनस्वीप किया। पाकिस्तान की टीम ने इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान सरफराज अहमद सहित छह शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिया था। 

दो शतक और दो अर्धशतक से 451 रन बनाकर मैच आफ द सीरीज बने फिंच ने कहा, ‘‘अब हम विश्व कप में काफी आत्मविश्वास के साथ जाएंगे जबकि काफी लोगों ने हमें खारिज कर दिया था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यहां आते हुए हमारा ध्यान पूरी तरह से केंद्रित था और यह विश्व कप से पहले हमारे पास आखिरी मौका था इसलिए हम टूर्नामेंट में लय के साथ जाना चाहते थे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल