1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, विश्व कप टीम से बाहर हुए एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, विश्व कप टीम से बाहर हुए एलेक्स हेल्स

 Reported By: IANS
 Published : Apr 29, 2019 03:18 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 03:18 pm IST

हेल्स इसके अलावा आयरलैंड के साथ होने वाले एकमात्र वनडे, पाकिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, विश्व कप टीम से बाहर हुए एलेक्स हेल्स- India TV Hindi
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, विश्व कप टीम से बाहर हुए एलेक्स हेल्स Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 30 मई से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप के लिए इंग्लिश टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। इस साल विश्व कप इंग्लैंड एवं वेल्स की मेजबानी में खेला जाना है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को हेल्स द्वारा अपना नाम वापस लिए जाने की पुष्टि की।

हेल्स इसके अलावा आयरलैंड के साथ होने वाले एकमात्र वनडे, पाकिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। हेल्स पर ईसीबी ने रिक्रिएशनल ड्रग्स के सेवन के कारण अभी तीन सप्ताह का बैन लगा रखा है। इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि हेल्स ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को विश्व कप से अलग कर लिया है।

ईसीबी ने ड्रग्स के सेवन के बाद हेल्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा उनके वार्षिक वेतन का पांच फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना भी लगाया है। बीते साल भी को सितम्बर 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के मारपीट के आरोप में निलम्बित किया गया था। उस घटना में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी शामिल थे। ईसीबी ने कहा है कि विश्व कप टीम में हेल्स का स्थान लेने वाले खिलाड़ के नाम की घोषणा कुछ दिनों बाद की जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल