1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तान, जानिए कौन से नंबर पर भारत

ICC टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तान, जानिए कौन से नंबर पर भारत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 09, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 04:07 pm IST

पाकिस्तान ने बुधवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टी-20 टीम रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत के खिलाफ हाल ही में टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड को पहले स्थान से हाथ धोना पड़ा।

Pakistan- India TV Hindi
Pakistan

दुबई: पाकिस्तान ने बुधवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टी-20 टीम रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत के खिलाफ हाल ही में टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड को पहले स्थान से हाथ धोना पड़ा।

पाकिस्तान के अब 124 अंक हो गए हैं जबकि किवी टीम 125 से 120 अंकों पर आ गई है। भारत को तीन अंकों का फायदा हुआ है। उसके अब 119 अंक हो गए हैं। वह पांचवें स्थान पर कायम है, चौथे स्थान पर इंग्लैंड है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में किवी टीम के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और ट्रेंट बाउल्ट को फायदा मिला है। सोढ़ी अपने करियर में पहली बार शीर्ष-10 में आ गए हैं वहीं बाउल्ट 14 स्थानों की छलांग लगाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के भुवनेश्वर कुमार दो स्थान के फायदे के साथ 26वें स्थान पर आ गए हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 22 स्थान की छलांग के साथ 30वें नंबर पर आ गए हैं। अक्षर पटेल 62वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर बने हुए हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 21वें और शिखर धवन 45वें स्थान पर आ गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल