1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर: शून्य पर आउट हुए 6 खिलाड़ी, विपक्षी टीम ने एक छक्के से जिताया मैच

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर: शून्य पर आउट हुए 6 खिलाड़ी, विपक्षी टीम ने एक छक्के से जिताया मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2018 08:52 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 08:30 am IST

क्या आप किसी ऐसे मैच की कल्पना कर सकते हैं जिसमें एक टीम 9 रनों पर ही ढेर हो गई और उसके 6 खिलाड़ी खाता भी ना खोल पाए हों?

ICC World Cup qualifiers Match- India TV Hindi
म्यांमार की टीम महज 9 ही रन बना सकी।  Image Source : TWITTER: @ICC

टी20 के जमाने में दर्शन खिलाड़ियों से बड़े-बड़े छक्कों के साथ, एक विशाल स्कोर की उम्मदी रखते हैं ताकी मैच में रोमांच बना रहे, लेकिन क्या आप किसी ऐसे मैच की कल्पना कर सकते हैं जिसमें एक टीम 9 रनों पर ही ढेर हो गई और उसके 6 खिलाड़ी खाता भी ना खोल पाए हो? 

शायद नहीं, लेकिन आज म्यांमार और मलेशिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टी20 एशिया रीजन क्वालीफायर बी का मैच खेला गया जिसमें म्यांमार की टीम महज 9 ही रन बना सकी। म्यांमार के 6 खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल पाए।

मलेशिया की तरफ से पवेंदर सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 1 रन देकर 5 विकेट लिए, इस स्पेल में उन्होंने 3 ओवर मेडन फेंके थे। 

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। उनके दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, लेकिन सुहान अलागरत्नम ने एस मुनींडी के साथ मिलकर 10 गेंदों में ही टीम को जिता दिया। सुहान अलागरत्नम ने छक्के से यह मैच जिताया और यह पूरे मैच की एक मात्र बाउंड्री थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल