1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC World Test Championship Points Table: अंकतालिका में टॉप पर भारत, जानिए सभी टीमों का हाल

ICC World Test Championship Points Table: अंकतालिका में टॉप पर भारत, जानिए सभी टीमों का हाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2019 11:26 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 11:26 am IST

साल 2021 तक इस अंकतालिका में जो टीम पहले दो स्थान पर रहेंगी सिर्फ वहीं फाइनल मुकाबला खेल पाएंगी।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGE

टेस्ट क्रिकेट को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी ने इस साल इंग्लैंड में विश्वकप 2019 समाप्त होते ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का ऐलान कर दिया था। जिसके अंदर सबसे पहले एशेज सीरीज खेली जा रही है। इतना ही नहीं अब हर टीमें अपने टेस्ट मैच इस चैम्पियनशिप के अंदर खेलेंगी। जिसका फाइनल मुकाबला 2021 में खेला जायेगा।

ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत भारत अपनी पहली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहा है। जिसमें उसने पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करते ही 60 अंक हासिल कर लिए और अब वो इस चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

गौरतलब है की साल 2021 तक इस अंकतालिका में जो टीम पहले दो स्थान पर रहेंगी सिर्फ वहीं फाइनल मुकाबला खेल पाएंगी। आईसीसी ने एक सीरीज के लिए अधिकतम 120 अंक निर्धारित किए हैं। जिसमें अगर दो टेस्ट मैचों की सीरीज होती है तो एक टेस्ट मैच जीतने के 60 अंक, तीन टेस्ट मैच की सीरीज है तो 40 अंक और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है तो 24 अंक मिलेंगे।

इस लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे भारत को पहले टेस्ट मैच में 318 रनों की जीत के साथ 60 अंक मिलें। जबकि भारत से पीछे दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसके भी 60 प्वाइंट्स है। न्यूजीलैंड को श्रीलंका पर 65 रनों की जीत के कारण ये फायदा मिला है। इंग्लैंड की अगर बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के साथ एशेज के तीसरे टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम 32 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

सभी टीमों की बात करें तो भारत पहले स्थान पर है तो वहीं न्यूजीलैंड दूसरे, श्रीलंका तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे, इंग्लैंड पांचवे, वेस्टइंडीज छठे, दक्षिण अफ्रीका सातवें, बांग्लादेश आठवें और पाकिस्तान नौवें नंबर पर हैं। यहां अंतिम की तीनों टीमों ने अबतक एक भी मैच नहीं खेला है जबकि टॉप की तीन टीमों के बराबार यानी की 60 प्वाइंट्स हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इन 9 टीमों के बीच 9 सीरीज खेली जाएंगी जिसमें 6 घर पर होंगी और 3 विदेश में। टीमों के रैंकिग मैच के आधार पर तय किए जाएंगे न की सीरीज के आधार पर। जिसके चलते ये सिलसिला दो साल तक चलेगा और अंत में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल