1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL मैच शिफ्ट होने पर महाराष्ट्र को 100 करोड़ रूपये का नुकसान होगा : ठाकुर

IPL मैच शिफ्ट होने पर महाराष्ट्र को 100 करोड़ रूपये का नुकसान होगा : ठाकुर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2016 06:06 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 06:48 pm IST

नवी मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक दिन पहले कहा था कि सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में आईपीएल के मैच नहीं होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आज उनकी पार्टी के सांसद और

anurag thakur- India TV Hindi
anurag thakur

नवी मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक दिन पहले कहा था कि सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में आईपीएल के मैच नहीं होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आज उनकी पार्टी के सांसद और बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने चेताया कि ऐसा करने पर राज्य को सौ करोड़ रूपये का नुकसान होगा । ठाकुर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा , महाराष्ट्र को आईपीएल से 100 करोड़ रूपये की कमाई होती है और यदि टूर्नामेंट राज्य में नहीं होता है तो यह राज्य के लिये नुकसान होगा ।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़े आईपीएल के पिछले सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा कराये गए अध्ययन पर आधारित है । अईपीएल पिचों के लिये पानी के भारी मात्रा में इस्तेमाल को लेकर आलोचना झेल रहे फड़नवीस ने कल कहा था कि यदि महाराष्ट्र में इस सत्र में आईपीएल मैच नहीं होते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है । ठाकुर ने सुझाव दिया था कि आईपीएल से होने वाली कमाई का इस्तेमाल महाराष्ट्र में सूखे से निपटने के उपाय के लिये हो सकता है । महाराष्ट्र में आईपीएल के 18 मैच होने हैं जो मुंबई, पुणे और नागपुर में होंगे ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल