1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी को नौसिखिया बल्लेबाज समझता था ये साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज

धोनी को नौसिखिया बल्लेबाज समझता था ये साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज

 Reported By: IANS
 Published : Jun 07, 2021 09:49 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 10:10 pm IST

एनरिच नॉत्र्जे का कहना है कि 2010 चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के दौरान उन्हें लगा कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नहीं पता कि किस तरह बल्लेबाजी करनी है।

धोनी को नौसिखिया...- India TV Hindi
धोनी को नौसिखिया बल्लेबाज समझता था ये साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज Image Source : GETTY

नई दिल्ली| दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉत्र्जे का कहना है कि 2010 चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के दौरान उन्हें लगा कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नहीं पता कि किस तरह बल्लेबाजी करनी है। नॉत्र्जे आईपीएल में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और 2010 में वह 16 साल के थे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के नेट्स के लिए गेंदबाजी करने बुलाया गया था।

नॉत्र्जे ने कहा, "मैं इतना बड़ा नहीं था इसलिए किसी से डरता नहीं था। मुझे याद है मैंने धोनी को नेट्स पर गेंदबाजी की थी। ऐसा लगा नहीं कि वह ईमानदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कई गेंदों पर अपने पैर का इस्तेमाल अच्छे से नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "मैं झूठ नहीं बोलूंगा, मुझे उस वक्त लगा था कि धोनी को नहीं पता है कि किस तरह बल्लेबाजी करनी है।" नॉत्र्जे ने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस सीजन में 22 विकेट लिए थे। 2010 में धोनी के नेतृतव में चेन्नई ने दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय टीम वारियर्स को आठ विकेट से हराकर चैंपियंस लीग का खिताब जीता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल