1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज: इंग्लैंड के सामने 509 रनों का लक्ष्य

एशेज सीरीज: इंग्लैंड के सामने 509 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2015 06:15 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 06:15 pm IST

लंदन: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स मैदान पर जारी दूसरे एशेज टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के सामने 509 रनों का लक्ष्य रखा है। आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर

एशेज सीरीज: इंग्लैंड...- India TV Hindi
एशेज सीरीज: इंग्लैंड के सामने 509 रनों का लक्ष्य

लंदन: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स मैदान पर जारी दूसरे एशेज टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के सामने 509 रनों का लक्ष्य रखा है। आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 242 रनों पर घोषित कर दी। उसने पहली पारी आठ विकेट पर 566 रनों पर घोषित करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 312 रनों पर सीमित कर दिया था।


पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 254 रनों की बढ़त मिली थी। उसके लिए दूसरी पारी में क्रिस रोजर्स (49 रिटायर्ड हर्ट), डेविड वार्नर (83), स्टीवन स्मिथ (58), माइकल क्लार्क (नाबाद 32) और मिशेल मार्श (नाबाद 27) रनों का योगदान दिया।

पांच मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। उसने कार्डिफ में खेले गए पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 169 रनों के भारी-भरकम अंतर से हराया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल