1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर किया यह कारनामा, आंकड़े जान दंग रह जाएंगे आप

अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर किया यह कारनामा, आंकड़े जान दंग रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 04:09 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले गए दूसरे वनडे मैच को भारत ने 90 रनों से जीतकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Bharat Banam new zealand- India TV Hindi
Bharat Banam new zealand Image Source : GETTY IMAGES

भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले गए दूसरे वनडे मैच को भारत ने 90 रनों से जीतकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 87 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने एक बार फिर 4 विकेट लिए। इस मैच को जीतकर भारत ने गणतंत्र दिवस के दिन इतिहास रच दिया है।

भारत ने अपना सबसे पहला वनडे मैच 1974 में खेला था। तब से लेकर आज तक भारत ने जितने भी वनडे मैच 26 जनवरी को खेले थे उसमें हर किसी मैच में भारत को हार का सामना ही करना पड़ा था। लेकिन आज कोहली की कप्तानी में भारत ने गणतंत्र दिवस पर भारत को पहली बार मैच जिताकर इतिहास बदल दिया है।

भारत ने सबसे पहले 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर 26 जनवरी को मैच खेला था जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने 2000 और 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही इसी दिन मैच खेला और दोनों ही मैच भारत ने हारे। 

उल्लेखनीय है, इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी। उसने रोहित शर्मा (87), शिखर धवन (66), महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 48), अंबाती रायडू (47) और कप्तान विराट कोहली (43) की पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। किवी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ढेर हो गई।

बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों ने भी संयुक्त प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने चार विकेट अपनी झेली में डाले तो वहीं भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलताएं मिलीं। मोहम्मद शमी और केदार जाधव एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल