1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : पहले टेस्ट मैच में स्मिथ खेलेंगे या नहीं, टिम पेन ने उनकी चोट को लेकर दी अपडेट

Ind vs Aus : पहले टेस्ट मैच में स्मिथ खेलेंगे या नहीं, टिम पेन ने उनकी चोट को लेकर दी अपडेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 16, 2020 08:34 am IST,  Updated : Dec 16, 2020 08:34 am IST

स्टीव स्मिथ को हाल ही में प्रैक्टिस के दौरान बैक में काफी दर्द महसूस हुआ। जिसके चलते वो प्रैक्टिस सेशन छोड़कर चले गये थे।

Tim Paine and Steve Smith- India TV Hindi
Tim Paine and Steve Smith Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया जहां ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाडियों के चोटिल होने से काफी परेशान है। टीम में एक तरफ उसके प्रमुख बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोट के चलते पहले टेस्ट मैच से बाहर है। जबकि स्टीव स्मिथ को भी हाल ही में प्रैक्टिस के दौरान बैक में काफी दर्द महसूस हुआ। जिसके चलते वो प्रैक्टिस सेशन छोड़कर चले गये थे। ऐसे में चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने अब स्मिथ की चोट पर बड़ी अपडेट दी है। 

गौरतलब है कि सिडनी मॉर्निंग में रिपोर्ट आई कि स्मिथ के बैक में चोट लगी है और उनका ट्रिटमेंट चल रहा है। हालांकि उनकी यह चोट कितनी गंभीर यह नहीं बताया गया है और ना ही कोई आधिकारिक पुष्टी की गई है। जिसके बाद अब पेन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। 

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पेन ने कहा, "डेव ( डेविड वॉर्नर) उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं स्मिथ मौजूद होंगे। स्मिथ को पहले भी काफी दफा पीठ में समस्या हुई है और जब आप उनकी तरह बैटिंग की इतनी ज्यादा ट्रेनिंग करते हैं तो यह हो जाता है। उनकी तैयारियां काफी अच्छी हैं और उनके लिए कल का ब्रेक काफी फायदेमंद साबित होगा। कल का दिन बेहद सावधानी भरा था, कल आएगा। मुझे लगता है अगर उनकी पीठ में समस्या है तो वह आमतौर पर इससे निकल आते हैं और रन बनाने का तरीका ढू़ंढ लेते हैं।"

ये भी पढ़ें - अजिंक्य रहाणे ने माना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खलेगी ईशांत शर्मा की कमी

वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले कैमरून ग्रीन भी प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल गए थे, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जिस पर टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि अगर ग्रीन कनकशन टेस्ट को पास कर लेते हैं वह पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने की स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने की वकालत

बता दें कि वनडे और टी20 सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड क्रिकेट मैदान पर पिंक बॉल से खेला जाना है। जो कि भारत का विदेशी सरजमीं पर पहला डे नाईट टेस्ट मैच होगा। वहीं इस मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वतन वापस लौट जायेंगे जबकि कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथ में होगी। 

ये भी पढ़ें - 2 साल बाद कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है 'मिस्टर आईपीएल' नाम से मशहूर ये खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल