1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND VS BAN : भारत के सामने 308 रनों का लक्ष्य

IND VS BAN : भारत के सामने 308 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 07:32 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 07:34 pm IST

मीरपुर (बांग्लादेश): बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी पहले एकदिवसीय मैच में भारत के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के खिलाफ बांग्लादेश का यह सर्वोच्च स्कोर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

IND VS BAN: भारत के सामने 308...- India TV Hindi
IND VS BAN: भारत के सामने 308 रनों का लक्ष्य

मीरपुर (बांग्लादेश): बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी पहले एकदिवसीय मैच में भारत के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के खिलाफ बांग्लादेश का यह सर्वोच्च स्कोर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 307 रन बनाकर आउट हो गई।


बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (60) ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने सौम्य सरकार (54) के साथ पहले विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए मजबूत आधार तैयार किया।

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने 52 जबकि शब्बीर रहमान ने 41 रन बनाए। नासिर हुसैन ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने तीन सफलता हासिल की। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव को दो-दो विकेट मिले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल