1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: बांग्लादेश को पांचवेंं दिन का छठा झटका

IND vs BAN: बांग्लादेश को पांचवेंं दिन का छठा झटका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2015 02:04 pm IST,  Updated : Jun 14, 2015 06:30 pm IST

नई दिल्ली: खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन का खेल भोजनकाल के बाद शुरु हुए मैच में बांग्लादेश टीम के नाबाद लौटे खिलाड़ी इमरुल कायेल और शाकिब

IND vs BAN: बांग्लादेश को...- India TV Hindi
IND vs BAN: बांग्लादेश को पांचवेंं दिन का छठा झटका

नई दिल्ली: खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन का खेल भोजनकाल के बाद शुरु हुए मैच में बांग्लादेश टीम के नाबाद लौटे खिलाड़ी इमरुल कायेल और शाकिब अल हसन अपनी बची हुई पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे।

जिनमें से शाकिब ने अपना विकेट गवां दिया था। अपनी पारी खेलने उतरे शाकिब अल हसन ने 15 बाल पर 9 रन बनाया ही था कि अश्विन ने उनका विकेट लेकर तगड़ा झटका दिया था। उसके बाद खेलने आये इमरुल ने भी 139 गेंद पर 72  बनाकर रन बनाकर  हरबजन की गेंद पर अपना विकेट खोया।

हरबजन अब तक दो विकेट ले चुके हैं।  इसी के साथ मैदान पर उतरे सौम्या सरकार  ने 54 गेंद पर 37 रन  बना कर वरुन आरोन की गेंद पर आउट हो गये।  इस मैच में वरुन आरोन का यह पहला विकेट है। अब तक बांग्लादेश टीम 6 विेकट के नुकसान पर 182 रन ही पूरे कर पायी है। भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 462 रन बनाने के बाद घोषित की थी

टेस्ट मैच निश्चित तौर पर ड्रा की ओर बढ़ रहा है क्योंकि अब तक चार दिन में 200 ओवर से अधिक का खेल बारिश की भेंट चढ़ चुका है।

कल पहले सत्र में सिर्फ 30 . 1 ओवर का खेल हो गया। इमरूल कायेस 59 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि साकिब अल हसन ने खाता नहीं खोला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल