1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : नील वैनगर का कैच लपकने पर रविंद्र जडेजा को नहीं हुआ था यकीन

IND vs NZ : नील वैनगर का कैच लपकने पर रविंद्र जडेजा को नहीं हुआ था यकीन

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 12:46 pm IST

वैगनर का शानदार कैच लपकने के बाद जडेजा ने कहा कि उन्होंने उम्मीद ही नहीं की थी कि गेंद इतनी तेजी से उनकी ओर आएगी। 

ravindra jadeja, New Zealand, Neil Wagner, Kyle Jamieson, Christchurch- India TV Hindi
India vs New Zealand 2nd Test match Image Source : TWITTER/ICC

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नील वैगनर का शानदार कैच लपकने के बाद कहा कि उन्होंने उम्मीद ही नहीं की थी कि गेंद इतनी तेजी से उनकी ओर आएगी। जडेजा ने डीप मिडविकेट पर हवा में उछलते हुए वैगनर (21) का शानदार कैच लपका जिससे उनके और काइल जेमीसन (49) के बीच नौवें विकेट की 51 रन की साझेदारी का अंत हुआ। 

न्यूजीलैंड की पारी के 22 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले जडेजा ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा था कि वह डीप स्क्वायर लेग की ओर रन बनाएगा। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद इतनी तेजी से मेरी तरफ आएगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हवा के साथ यह इतनी तेजी से आई और मेरे हाथों में आ गई। जब मैंने कैच लपका तो मैंने महसूस ही नहीं किया कि मैंने कैच पकड़ लिया है। एक इकाई के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की। हम अच्छी बल्लेबाजी और उन्हें दोबारा आउट करने की कोशिश करेंगे।’’ 

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 235 रन पर आउट करके सात रन की बढ़त हासिल की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल