1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: निजी कारणों का हवाला देकर सीरीज से हटे एंजेलो मैथ्यूज

IND vs SL: निजी कारणों का हवाला देकर सीरीज से हटे एंजेलो मैथ्यूज

 Reported By: IANS
 Published : Jul 07, 2021 06:33 pm IST,  Updated : Jul 07, 2021 06:33 pm IST

मैथ्यूज ने अनुबंध विवाद के बीच श्रीलंका क्रिकेट से अगले नोटिस तक राष्ट्रीय जिम्मेदारी से दूर रखने का आग्रह किया है।

IND vs SL: Angelo Mathews opts out of India series- India TV Hindi
IND vs SL: Angelo Mathews opts out of India series Image Source : GETTY

श्रीलंका के खिलाड़ी एंजिलो मैथ्यूज भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से निजी कारणों के चलते हट गए हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यूज ने अनुबंध विवाद के बीच श्रीलंका क्रिकेट से अगले नोटिस तक राष्ट्रीय जिम्मेदारी से दूर रखने का आग्रह किया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

पिछले महीने श्रीलंका के खिलाड़ियों ने केंद्रिय अनुबंध में पारदíशता की कमी का हवाला देकर इंग्लैंड दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ था जहां श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड दौरे के दौरान उपकप्तान कुशल मेंडिस, ओपनिंग बल्लेबाज दनुश्का गुनाथीलाका और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को बायो बबल के उल्लंघन के आरोप में स्वदेश भेजा गया था। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेंगे की नहीं इस पर संशय बना हुआ है।

लव बर्ड्स बुमराह और संजना ने देखा यूरो 2020 का मैच, शेयर की खूबसूरत Pic

भारत को श्रीलंका के साथ 13 से 25 जुलाई तक तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल