1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने भुवनेश्वर कुमार, बोले- मैं संतुष्ट हूं

IND vs SL: 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने भुवनेश्वर कुमार, बोले- मैं संतुष्ट हूं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2021 11:54 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 11:54 pm IST

आज भुवी ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए।

 IND vs SL: bhuvneshwar kumar named player of the match- India TV Hindi
 IND vs SL: bhuvneshwar kumar named player of the match Image Source : TWITTER HANDLE/@BCCI

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आर प्रेमदासा स्टेडियम में भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। भुवी ने आज एक बेहतरीन रिकॉर्ड भी बनाया।

भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने कहा, "जो मैं एक्जीक्यूट करना चाहता था वो मैंने किया और मैं संतुष्ट हूं। मैंने एक लंबे अरसे के बाद टी-20 खेला था लेकिन एक्जीक्यूशन मेरे लिए बहुत जरूरी था। स्पिनर के खिलाफ बैटिंग करने के लिए ये विकेट मुश्किल था।"

भारत बनाम श्रीलंका में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बेस्ट फिगर के मामले में भुवी तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने आज 3.3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए।

 IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने गाया श्रीलंका का राष्ट्रगान, फैंस ने तुरंत Viral किया वीडियो

भारत बनाम श्रीलंका के लिए बेस्ट बॉलिंग फिगर-

आर अश्विन- 2016 वाइजैग टी-20 में 4/8
अशोक डिंडा- 2012 पल्लेकेले टी-20 में 4/18
भुवनेश्वर कुमार- 2021 कोलंबो टी-20 में 4/22

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल