1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले रिलैक्स मूड में नजर आई टीम इंडिया, स्विमिंग पूल में उठाया वॉलीबॉल का लुफ्त

IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले रिलैक्स मूड में नजर आई टीम इंडिया, स्विमिंग पूल में उठाया वॉलीबॉल का लुफ्त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 21, 2019 10:46 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 10:46 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले  से पहले भुवनेश्वर में भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल में वॉलीबॉल का लुफ्त उठाया।

india, West indies, IND vs WI, KL Rahul, Rishabh pant, yuzvendra chahal, Ravi sharstri, Shreysh iyer- India TV Hindi
Team India Image Source : TWITTER/ BCCI

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम भुवनेश्वर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी वनडे मैच दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने सीरीज में अबतक एक-एक मुकाबला जीत चुकी है।

ऐसे में दोनों ही टीमें तीसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 

हालांकि तीसरे मैच के दबाव से दूर टीम इंडिया भुवनेश्वर पहुंचकर रिलैंक्स मूड में नजर आई। मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैदान पर प्रैक्टिस करते कम बल्कि होटल में मस्ती करते हुए अधिक नजर आए।

ऐसा ही एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के सदस्य स्विमिंग पूल में वॉलीबॉल का लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी पूल से बाहर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2019 में भारतीय टीम अपना आखिरी वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि इस साल का अंत वह एक सुखद जीत के साथ करें। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल