1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Jul 12, 2015 12:43 pm IST

नई दिल्ली:  हरारे क्लब मैदान में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों वाली एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बांब्वे टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जबकि पहले वनडे

IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे  ने...- India TV Hindi
IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली:  हरारे क्लब मैदान में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों वाली एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बांब्वे टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जबकि पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायडू (नाबाद 124) के शानदार शतक और स्टुअर्ट बिन्नी (77) के साथ उनकी रिकार्ड साझेदारी की बदौलत जिम्बाब्वे के सामने 256 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम के कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा (नाबाद 104) की साहसिक पारी के बावजूद निर्धारित 50 ओवरों के बाद सात विकेट खोकर 251 रन ही बना पाई थी।

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बांब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 4 रनों से जीत हासिल की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल