1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड को 147 रन पर समेटकर भारत ए मजबूत स्थिति में

न्यूजीलैंड को 147 रन पर समेटकर भारत ए मजबूत स्थिति में

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2017 07:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 07:38 pm IST
india-a-vs-nz-a- India TV Hindi
india-a-vs-nz-a

विजयवाड़ा: भारत ए आज यहां पहले अनिधिकृत चार दिवसीय टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड की पारी को 147 रन में समेटकर मजबूत स्थिति में बनी हुई है। 

न्यूजीलैंड ए की टीम एक समय बिना विकेट गंवाये 72 रन पर थी लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवा दिये। 

टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सलामी बल्लेबाज जार्ज वर्कर 33 और जीव रावल 34 की जोड़ी मजबूत दिख रही थी लेकिन स्पिनरों के आक्रमण पर उतरते ही उसने विकेट गंवाना शुरू कर दिया जिससे टीम उबर नहीं सकी। न्यूजीलैंड ने महज 75 रन के अंदर 10 विकेट खो दिये और टीम 63 ओवर के अंदर सिमट गयी। टिम सेफार 35 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने 39 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने 58 रन देकर चार विकेट प्राप्त किये। इस तरह स्पिन गेंदबाजों ने आठ विकेट हासिल किये। शर्मा और नदीम के अलावा मोहम्मद सिराज ने 30 रन देकर दो विकेट झाटके। 

इसके जवाब में भारत ए की टीम स्टंप तक दो विकेट गंवाकर 71 रन बनाकर अच्छी स्थिति में है। टीम के अभी आठ विकेट बचे हैं और वह 76 रन से पिछड़ रही है। 
सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ 38 जबकि कप्तान करूण नायर सात रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। न्यूजीलैंड के ईश सोढी ने भारतीय पारी के दोनों विकेट प्राप्त किये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल