1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर बोले सचिन तेंदुलकर- विश्व कप में पाक को दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर बोले सचिन तेंदुलकर- विश्व कप में पाक को दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 05:44 pm IST

तेंदुलकर ने भी सुनील गावस्कर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के लिये विश्व कप में 16 जून को होने वाले मुकाबले से हटने के बजाय उसे हराना बेहतर होगा।

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर बोले सचिन तेंदुलकर- विश्व कप में पाक को दो अंक देना पसंद नहीं करूं- India TV Hindi
पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर बोले सचिन तेंदुलकर- विश्व कप में पाक को दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा Image Source : @SACHIN_RT/TWITTER

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलकर उसे दो अंक देना गवारा नहीं है क्योंकि इससे क्रिकेट महाकुंभ में इस चिर प्रतिद्वंद्वी को ही फायदा होगा। 

तेंदुलकर ने भी सुनील गावस्कर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के लिये विश्व कप में 16 जून को होने वाले मुकाबले से हटने के बजाय उसे हराना बेहतर होगा। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के मारे जाने के बाद इस मैच से हटने की मांग उठ रही है। 

तेंदुलकर ने पीटीआई को एक बयान में कहा, ‘‘भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिर से उन्हें हराने का समय है। मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि इससे टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरे लिये भारत सर्वोपरि है और मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं तहेदिल से उसका समर्थन करूंगा।’’ हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने जहां पाकिस्तान के पूर्ण बहिष्कार की मांग की है वहीं गावस्कर ने गुरुवार को कहा था कि अगर भारत अगर 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला करता है तो यह उसकी हार होगी। 

विश्व कप ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रशासकों की समिति ने कोई फैसला नहीं करने का निर्णय किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल