1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर पहुंचा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर पहुंचा

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 06:40 am IST,  Updated : May 12, 2015 06:53 am IST

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सोमवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत चार अंकों और दो स्थान के लाभ के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया। दक्षिण अफ्रीका अभी भी शीर्ष पर बना

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...- India TV Hindi
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर पहुंचा

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सोमवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत चार अंकों और दो स्थान के लाभ के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया। दक्षिण अफ्रीका अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है तथा उसने दूसरे स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया से अपनी बढ़त में छह अंकों की वृद्धि करते हुए कुल 22 अंकों की बढ़त ले ली।

मध्यक्रम में भी ताजा रैंकिंग ने फेरबदल किए हैं। तीसरे क्रम पर मौजूद न्यूजीलैंड और सातवें पायदान पर मौजूद श्रीलंका के बीच मात्र तीन अंकों का अंतर रह गया है।

इंग्लैंड (97 अंक) पांचवें और पाकिस्तान इतने ही अंक के साथ छठे पायदान पर है। आठवें पायदान पर मौजूद वेस्टइंडीज ने पांच रेटिंग अंकों की बढ़त हासिल की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल