1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी को वजूद बनाये रखने के लिये भारत की जरूरत नहीं - एहसान मनी

पीसीबी को वजूद बनाये रखने के लिये भारत की जरूरत नहीं - एहसान मनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 09:00 pm IST

बीसीसीआई को ‘विश्वास के काबिल नहीं ’ बताते हुए मनी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना मजबूत है कि भारत से द्विपक्षीय श्रृंखला खेले बिना बने रह सकता है। 

Ehsan Mani- India TV Hindi
Ehsan Mani Image Source : TWITTER PHOTO

कराची| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा है कि बोर्ड को राजस्व में भारी हानि हुई है लेकिन उसे अपना वजूद बनाये रखने और वित्तपोषण के लिये भारत की जरूरत नहीं है। बीसीसीआई को ‘विश्वास के काबिल नहीं ’ बताते हुए मनी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना मजबूत है कि भारत से द्विपक्षीय श्रृंखला खेले बिना बने रह सकता है।

उन्होंने पीसीबी के मीडिया विभाग द्वारा जारी पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ मुझे पता हैकि भारत खेलना ही नहीं चाहता। हमें उनके बिना ही योजना बनानी होगी। एक या दो बार हमारे साथ खेलने का वादा करके उसने ऐन मौके पर हाथ खींच लिये।’’ मुंबई पर 2008 के आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पूर्ण द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है।

मनी ने कहा ,‘‘ हम उनके खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंटों और एशिया कप में खेल रहे हैं जो काफी है। हमारी दिलचस्पी क्रिकेट खेलने में हैं ।हम सियासत और खेल को अलग रखना चाहते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल