1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'नेपाल में क्रिकेट के विस्तार के लिए भारत करे मदद'

'नेपाल में क्रिकेट के विस्तार के लिए भारत करे मदद'

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2015 07:08 am IST,  Updated : Apr 11, 2015 07:11 am IST

नई दिल्ली: नेपाल की सरकार ने अपने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत से मदद मांगी है। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में नेपाल के खेल मंत्री

'नेपाल में क्रिकेट के...- India TV Hindi
'नेपाल में क्रिकेट के विस्तार के लिए भारत करे मदद'

नई दिल्ली: नेपाल की सरकार ने अपने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत से मदद मांगी है। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में नेपाल के खेल मंत्री पुरुषोत्तम पुडेल के नेतृत्व में नेपाली युवाओं के एक 50 सदस्यीय दल ने अपना भारतीय दौरा शुक्रवार को समाप्त किया। नेपाली युवाओं का यह दल भारत और नेपाल के बीच 'यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम' के तहत यहां आया था।

इस दल ने भारतीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से भी मुलाकात की।

नेपाल के खेल मंत्री ने बाद में विज्ञप्ति जारी कर कहा, "भारत क्रिकेट में नेपाल को मदद कर सकता है और हमारे यहां क्रिकेट की सुविधा को बढ़ावा देने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।"

सोनोवाल ने भी नेपाल के खेल मंत्री को भरोसा जताया कि भारत की सरकार की ओर से इस संबंध में हरसंभव मदद दी जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल