1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुलवामा आतंकी हमले से भड़के हरभजन सिंह बोले, विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेले भारत

पुलवामा आतंकी हमले से भड़के हरभजन सिंह बोले, विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेले भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2019 10:53 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 10:53 pm IST

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर आगामी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये। 

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर आगामी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये। हरभजन ने कहा कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच गंवा भी देता है तो भी इतना मजबूत है कि विश्व कप जीत सकता है।

 
उन्होंने ‘आज तक’ चैनल से कहा,‘‘भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये। भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान से खेले बिना भी विश्व कप जीत सकती है।’’
 
हरभजन ने कहा,‘‘यह कठिन समय है। हमला हुआ है, यह अविश्वसनीय है और बहुत गलत है। सरकार जरूर कड़ी कार्रवाई करेगी। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि हमें उनके साथ कोई भी संबंध रखना चाहिये वरना ऐसा चलता रहेगा।’’
 
उन्होंने कहा,‘‘हमें देश के साथ खड़े होना चाहिये। क्रिकेट या हॉकी या किसी भी खेल में हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिये।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल