1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान, अश्विन और जडेजा को नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान, अश्विन और जडेजा को नहीं मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 03:16 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के पहले तीन मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। अश्विन और जडेजा को नहीं मिली टीम में जगह।

team india- India TV Hindi
team india

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के पहले तीन मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन को आराम दिया गया है। जिससे साफ हो गया है कि अश्विन इंग्लिश काउंटी के लिए अपने चार मैचों का अनुबंध पूरा करेंगे। वहीं चयनकर्ताओं ने युवराज सिंह को टीम में मौका नहीं दिया है। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद शमी और उमेश यादव को टीम में नहीं रखा गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए इन दोनों की ही टीम में वापसी हुई है।

पहले 3 वनडे के लिए टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, के.एल. राहुल, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल