1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban, Day Night Test Match: 'पिंक बॉल' से इशांत शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा 'पंजा', रच डाला सुनहरा इतिहास

Ind vs Ban, Day Night Test Match: 'पिंक बॉल' से इशांत शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा 'पंजा', रच डाला सुनहरा इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 22, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 06:45 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाजों ने 'पिंक बॉल' से आग उगलती हुई गेंदे फेंकी। जिसके चलते बांग्लादेश की पारी महज 106 रन पर सिमट गई। 

Ishant Sharma- India TV Hindi
Ishant Sharma Image Source : AP

भारत और बांग्लादेश के बीच 'पिंक बॉल' से खेले जाने वाले ऐतिहासिक डे-नाईट टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों का बोल-बाला रहा। जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने 'पंजे' के साथ गुलाबी रंग के मैच में सुनहरे अक्षरों से अपना नाम लिखवा दिया है।  

दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाजों ने 'पिंक बॉल' से आग उगलती हुई गेंदे फेंकी। जिसके चलते बांग्लादेश की पारी महज 106 रन पर सिमट गई। इसके पीछे भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का बहुत बड़ा हाथ रहा। उन्होंने मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके। जिसके चलते अब वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 'पिंक बॉल' से पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। 

 
मैच के पहले दिन इशांत ने 12 ओवर में चार मेडन के साथ 22 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस दौरान इशांत का इकॉनमी रेट 1.83 का था। टेस्ट क्रिकेट में यह दसवां मौका था, जब इशांत शर्मा ने पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए। इससे पहले इशांत ने पहली बार 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में पांच विकेट झटके थे।

इतना ही नहीं इशांत ने जब अपने करियर का पहला टेस्ट मैच भारतीय सरजमीं पर खेला था उसमें भी पांच विकेट झटके थे। जिसके बाद एक बार फिर अपने करियर के पहले 'पिंक बॉल' टेस्ट मैच में उन्होंने इस तरह के कारनामें को दोहराया है। 

हालांकि सिर्फ इशांत ही नहीं भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने एक बार फिर शानदार स्पैल डालते हुए देश के पहले 'गुलाबी' टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया। इशांत के अलावा उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट अपने नाम किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल